Showing posts with label pitrapaksh. Show all posts
Showing posts with label pitrapaksh. Show all posts

Tuesday, 14 July 2020

हर जगह है विराट का बोलबाला, बतौर कप्तान दिलाई इतने टेस्ट मैचों में जीत




क्रिकेट हो या एंटरटेनमेंट  की दुनिया भारतीय  क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली जान माना और हर दिल अजीज हैं. क्रिकेट के मैदान में रन मशीन विराट ने कई रिकॉर्ड को धराशायी किया वहीं कई रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें तोड़ने की कोशिश जारी है. 
विराट ने अपने करियर की शुरूआत से लेकर अभी तक उनका ग्राफ लगातार बढ़ता ही रहा है. चाहे वो एक खिलाड़ी की तरह हो या कप्तान के तौर पर.  
विराट ने अपनी कप्तानी में कई क्रीर्तिमान कायम किए हैं. टेस्ट हो, या हो वनडे या फिर टी20 हर जगह बस विराट का ही बोलबाला  है. 
रिकॉर्ड्स की बारिश तो विराट के बाएं हाथ का खेल है. कई भारतीय खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के कप्तान के तौर पर टेस्ट मैच जीते, लेकिन विराट ने अबतक 86 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें से 33 टेस्ट मैचों में बतौर कप्तान जीत हासिल की है. विराट ने एक कप्तान  के तौर पर सबसे ज्यादा मैच जीतें हैं.
विराट ने अबतक टेस्ट मैच में 7,240 रन बनाए हैं. विराट ऐसे ही अपने फैंस के दिलों पर राज करते रहेंगें और रिकॉर्ड्स बनाते रहेंगें.

Sunday, 23 September 2018

आज से शुरू हो रहे पितृपक्ष




बप्पा की विदाई के बाद पूर्वजों का धरती पर आज से आगमन हो गया है. अपने वंश का कल्याण करने के लिए पंद्रह दिन के लिए पितृ घर में विराजमान रहेंगे. घर में सुख-शांति-समृद्धि प्रदान करेंगे. आज से शुरू हो रहे पितृपक्ष के दौरान लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण कराते हैं और उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं. श्राद्ध भाद्रपद शुक्लपक्ष पूर्णिमा से शुरू होकर अश्विन कृष्णपक्ष अमावस्या तक चलते हैं. इसी दौरान पितरों को पिंडदान कराया जाता है. 
पितृपक्ष करने की एक विधि होती है और अगर इसे सही से ना किया जाए तो पूर्वज अतृप्त रहते हैं. 

डुनिथ वेल्लालेज खेल की सच्ची भावना की मिसाल

एशिया कप 2025 जहां निगेटिविटी और विवादों में घिरा रहा। वहीं, 22 वर्षीय डुनिथ वेल्लालेज ने खेल की सच्ची भावना सबके सामने पेश की। एक ओर सभी को...